logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो जरूरतमंद अभ्यर्थियों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

दो जरूरतमंद अभ्यर्थियों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

ग्वालियर जिले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप तेजी के साथ अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 2 लोगों को वन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाई गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री मुकेश पटेल भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कु. अलीश सक्सेना को सहायक ग्रेड-3 व श्री सुनील रावत को वन रक्षक के पद के नियुक्ति पत्र सौंपे। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर उप वन मण्डलाधिकारी द्वारा कु. अलीश सक्सेना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। कु. अलीश सक्सेना के पिता स्व. श्री आलोक सक्सेना सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवा में रहते हुए उनका निधन हो गया था।
इसी प्रकार श्री सुनील रावत को अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत वन रक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। उनके पिता स्व. श्री बालकृष्ण रावत का शासकीय सेवा में रहते हुए निधन हो गया था।
नियुक्ति प्रदान करने के दौरान अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत व एडीएम श्री सी बी प्रसाद भी मौजूद थे।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

16
667 views

Comment