logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासकीय जमीन पर अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डन सील्ड

शासकीय जमीन पर अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डन सील्ड

विधिवत हुआ शासन का कब्जा

जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत शासकीय जमीन पर अनाधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डन को सील्ड कर शासन का कब्जा बरकरार किया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए अनुमानित की गई है।
तहसीलदार मुरार श्रीमती मधुलिका तोमर ने बताया कि पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत भूमि के सर्वे नं. 275, 279 व 282 के कुल रकबा 0.2546 हैक्टेयर पर भूपेन्द्र सिंह कराना द्वारा अवैध रूप से मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
CM Madhya Pradesh
#gwalior

18
989 views

Comment