logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने हनुमना थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने पहले मांग में सिंदूर भरकर और माला पहनाकर विवाह का नाटक किया, फिर करीब सात माह तक साथ रखकर संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़कर फरार हो गया।

युवती ने बताया कि जनवरी 2025 में इलाज के दौरान उसकी पहचान डॉ. अरविंद कुमार गौड़ से हुई। मार्च 2025 में आरोपी उसे ग्राम महेवा स्थित अपनी चाची के घर ले गया, जहां कथित रूप से सिंदूर भरकर शादी की रस्म की गई। इसके बाद जून 2025 में महेवा में कमरा लेकर आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा।

पीड़िता का आरोप है कि जून 2025 से जनवरी 2026 तक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फरवरी 2026 में तबीयत खराब होने पर वह घर लौट आई, जिसके बाद आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती जब आरोपी के क्लिनिक पहुंची तो ताला बंद मिला। बाद में आरोपी के गांव चिराव (उ.प्र.) पहुंचने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
422 views

Comment