logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर व्यापार मेले में लगेगा

अग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर व्यापार मेले में लगेगा

मेले को बहुउपयोगी बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम 25 मार्च को

कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में समाज के सभी वर्गों के साथ कलेक्टर करेंगीं संवाद

ग्वालियर जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेले का आयोजन 29 से 31 मार्च तक किया जायेगा। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित इस मेले में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25 मार्च को शाम 4 बजे से कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में विभिन्न समाजों, एनजीओ, संस्थाओं और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से मुक्त करने की इस पुनीत मुहिम में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। अग्नि सुरक्षा मेले के माध्यम से नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रबंधन एवं उनसे अपेक्षाओं के संबंध में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। समाज के सभी वर्गों से कलेक्टर ने अपील की है कि वे न केवल संवाद कार्यक्रम में भागीदारी करें बल्कि अग्नि सुरक्षा मेले के माध्यम से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों को भी अग्नि दुर्घटना से सुरक्षित करने के प्रबंधन करें।
29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित अग्नि सुरक्षा मेले की तैयारियों के लिये आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कैट, विभिन्न व्यवसायिक संगठन, कोचिंग सेंटर, आईएमए के पदाधिकारियों, अस्पताल प्रबंधकों, रहवासी संघों, पटाखा व्यवसायी संघ, मेला व्यापारी संघ, मैरिज गार्डन संचालकगण के साथ-साथ लश्कर, ग्वालियर, मुरार के व्यापारिक संगठनों को भी संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी संगठनों से आग्रह किया है कि वे 25 मार्च को शाम 4 बजे से कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आकर अग्नि सुरक्षा मेले के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें और इस मेले के माध्यम से अपने-अपने घरों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों को अग्नि दुर्घटना से बचाने के लिये आवश्यक प्रबंधन भी करें।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

24
791 views

Comment