logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामलीला मैदान मेहगांव में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर

रामलीला मैदान मेहगांव में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर

शिविर में 144 आवेदन हुए प्राप्त, 93 आवेदनों का मौके पर ही हुआ निराकरण

“संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत आज रामलीला मैदान मेहगांव (मौ रोड़) में खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेहगांव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों के रूप में श्री आलोक शुक्ला, जनपद पंचायत मेहगांव अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी एवं नगर परिषद मेहगांव अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठौर उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। तत्पश्चात उपस्थित नागरिकों द्वारा अपने-अपने आवेदन पंजीकृत कराए गए।
शिविर में कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 93 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। जिसमें राजस्व विभाग के 04, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 03, समग्र पंजीयन के 35, महिला एवं बाल विकास विभाग के 31, विद्युत विभाग का 01, नगर पंचायत के 15, आधार पंजीयन के 46 स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान कार्ड) के 02, शिक्षा विभाग के 07 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से राजस्व विभाग द्वारा श्रीमती पुष्पा देवी निवासी धनोली एवं अर्चना ठाकुर निवासी खैरिया को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पलक पुत्री श्रीमती मधु एवं सही पुत्री श्रीमती मोंसा बाई को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया।
जनपद पंचायत द्वारा छोटी पुत्री श्री जितेन्द्र सिंह को दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत सहायता दी गई। नगर पंचायत मेहगांव द्वारा नेहा राठौर को संबल योजना का लाभ प्रदान किया गया।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा श्रीमती किरण पत्नी श्री शैलेंद्र सिंह निवासी मेहगांव को तेल मील हेतु 10 लाख रूपये तथा श्री प्रेमजीत पुत्र श्री दिनेश सिंह नरवरिया निवासी सिकरौदा को फास्ट फूड प्रोसेसिंग मशीनरी हेतु 15 लाख रूपये का ऋण प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत स्वीकृत किया गया।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा श्रीमती ममता जाटव (वार्ड 15, मेहगांव) को स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण किया गया तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आयोजित यह शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#संकल्प_से_समाधान_अभियान
#sankalpsesamadhan
#भिण्ड
#Bhind

39
736 views

Comment