logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना कार्य में त्रुटि की गुंजाइश नहीं: कलेक्टर

जनगणना कार्य में त्रुटि की गुंजाइश नहीं: कलेक्टर

सटीकता और सावधानी के साथ करें कार्य, सुधार की नहीं होगी संभावना

प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य में हुई गलती का सुधार संभव नहीं होता, इसलिए प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
यह निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अरविंद माहौर, समस्त एसडीएम, नगर निगम आयुक्त, समस्त सीएमओ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त फील्ड स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

43
1357 views

Comment