logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंशीवाल मानव सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी ज्योतिबा फुले और आंबेडकर जयंती

अभियान आज तक यशपाल सोलंकी भरतपुर। दिनांक 23 मार्च को बंशीवाल मानव सेवा समिति के प्रधान कार्यालय पर चर्चा की जिसमे समिति द्वारा ज्योतिबा फुले और आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी जिसकी तैयारी के लिए सभी पदाधिकारियों के लिए समिति के अध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी दी गईं।
समिति के अध्यक्ष डॉ.हेमन्त बंशीवाल (पीरनगर वाले) ने बताया की आगामी 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार आखातीज को सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारियां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दी गई है। और ज्योतिबा फुले की जयंती के शुभ अवसर पर सभी नव विवाहित जोड़ों को बाइक,जेवर,एवं वर-वधु के कपडे व हाथ की घड़ी आदि सामान दिया जाएगा तथा जिन लोगों ने अभी तक सम्मेलन में पंजीयन नहीं कराया है उन लोगों के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई है जो रतन वाटिका मैरिज होम, पक्का बाग, मोती महल के पास, अछनेरा रोड, प्रधान कार्यालय पर प्रभारी अंशु माहौर व विवेक बंशीवाल से संपर्क करें। तथा समिति द्वारा अगस्त में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा गर्मियों के दिनों में,सभी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों ने पक्षियों के लिए परिंदे व पौधा लगाने की सपथ ली। इस मीटिंग का संचालन डॉ.राहुल देव (कुरका) ने किया इस मौके पर सचिव भगवानसिंह, सुभाष चन्द (कुरका) रतन सिंह सैनी, मयंक सैनी, मधु डागुर, देवराज, विष्णु मीणा, बाबूलाल सैनी, रोहित सैनी, अतर सिंह, तेजपाल, डब्बू, सुमित, हरेन्द्र सिंह, सत्यपाल इकलेहरा, आदि मौजूद रहे।

1
0 views

Comment