logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वंदे मातरम चौक निर्माण हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

गाजियाबाद। विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गाजियाबाद में “वंदे मातरम चौक” निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रदेश मंत्री श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम प्रेषित किया गया।
विश्व हिंदू महासंघ गाजियाबाद के जिला सचिव के. एन. डंगवाल के हवाले से मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में “वंदे मातरम चौक” के निर्माण की मांग को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण, सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही इस मांग को स्वीकार करेगी।
इस दौरान संगठन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि यदि “वंदे मातरम चौक” के निर्माण की मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान एवं आंदोलन चलाया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को इस विषय में जागरूक करते हुए सरकार तक अपनी आवाज प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएगी।
अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि “वंदे मातरम चौक” का निर्माण केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

5
1113 views

Comment