logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोन 4 खुर्सीपार अंतर्गत डामरीकरण सड़क, प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल, पेवर ब्लाक सहित सिवरेज लाईन का सघन निरीक्षण किया गया है।

खुर्सीपार क्षेत्र में सिवरेज का कार्य जल्द पूर्ण हो-आयुक्त

नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा जोन 4 खुर्सीपार अंतर्गत डामरीकरण सड़क, प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल, पेवर ब्लाक सहित सिवरेज लाईन का सघन निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उन्होने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सड़क की मजबूती और तकनीकी मानकों का बारीकी से जायजा लिये हैं।

निगम आयुक्त ने स्थानीय पार्षद शुभम झा के साथ वार्ड क्रमांक 48 जोन 3 अंतर्गत नवीन डामरीकरण एवं प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किये। इस सड़क के निर्माण से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होने प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का अवलोकन किये और उपस्थित अधिकारियों को कार्य जल्द प्रारंभ कराने कहा गया है। जिससे आम नागरिको को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। आयुक्त ने वार्ड में सौंदर्यीकरण की दृष्टि से लगाए गये पेवर ब्लाक का निरीक्षण किये। पेवर ब्लाक पूर्व से लगे होने के कारण बीच-बीच से उखड़ गया है, जिसे व्यवस्थित कराने कहा गया है। वार्ड क्रं. 46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार क्षेत्र में चल रहे सिवरेज लाईन संधारण कार्य का जायजा लिए और संधारण कार्य जल्द पूर्ण कराने कहा गया है। साथ ही उन्होने लिकेज की समस्या न आए इस पर विशेष ध्यान देने कहा है।

पेयजल प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किये हैं, सभी स्थलों में टैब एवं वॉल लगाने को कहा गया है। भवन निर्माण सामग्री रखकर रोड बाधित करने वाले व्यक्तियों के ऊपर कड़े कार्रवाई हेतु निर्देशित किए हैं ।

नियमानुसार आवागमन बाधित करना दंडनीय है और निर्माण कार्य में ग्रीन नेट लगाना होता है।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेन्द्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

7
571 views

Comment