logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में 30 मार्च को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

जमशेदपुर: शहर के बारिडीह मैदान में आगामी 30 मार्च को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।
इस हिंदू सम्मेलन में देश के प्रख्यात संत एवं धर्मगुरु शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य महंत आनंद श्री विभूषित रामानुजाचार्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, वहीं परमार्थ शिरोमणि चित्रकूट गौरव श्री श्री 1008 डॉ. देवाचार्य जी महाराज भी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो राम जानकी शक्तिपीठ परमधाम एवं जगन्नाथ पुरी, कलिंग बिहार (उड़ीसा) से पधारेंगे। उनके प्रवचन और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं को धर्म, संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक करने पर जोर रहेगा, ताकि वे अपनी जड़ों को समझ सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। सभी लोग मिलकर आयोजन स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

12
2515 views

Comment