logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ई-रिक्शा जब्त होने पर चालक का कलेक्ट्रेट में हंगामा, डांस और नारेबाजी से जताया विरोध

शाहजहांपुर।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के पास सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालक ने पहले डांस कर विरोध जताया और बाद में जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, दो युवक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। इनमें से एक युवक दिव्यांग प्रतीत हो रहा था, जबकि दूसरा सामान्य था। दोनों ने अचानक जिलाधिकारी कार्यालय के पास डांस करना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम को देख वहां मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए।

पुलिसकर्मियों ने जब युवकों को वहां से हटाया, तो ई-रिक्शा चालक जमीन पर बैठ गया और धार्मिक नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद एक दरोगा ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। चालक का आरोप था कि पुलिस ने उसका ई-रिक्शा जब्त कर लिया है और उसे पुलिस लाइन ले जाया गया है।

काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने चालक को समझाया और उसका ई-रिक्शा वापस दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद चालक शांत हो गया और वहां से चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस संबंध में यातायात निरीक्षक विनय पांडेय ने बताया कि संबंधित चालक मानसिक रूप से कुछ मंदित है और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा पुलिस लाइन में खड़ा है। चालक को निर्देश दिया गया है कि वह वाहन के मालिक के साथ आकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करे, जिसके बाद उसे ई-रिक्शा वापस कर दिया जाएगा।

1
91 views

Comment