टुंडी में नशामुक्ति को लेकर टॉर्च रैली, गांव-गांव तक जागरूकता अभियान शुरू
धनबाद: टुंडी में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से नशामुक्ति को लेकर टॉर्च रैली निकालकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। रैली का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय से किया गया।
यह अभियान पंचायत स्तर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। खासतौर पर किशोर-किशोरियों और आम नागरिकों को नशे से होने वाली सामाजिक और आर्थिक बर्बादी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार वर्णवाल और सबिता कुमारी की उपस्थिति में हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों के जरिए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।