logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में सड़क हादसे में CID की महिला एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रही थीं


धनबाद: शहर में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका CID में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर सैलु प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, वह सरहुल पर्व मनाकर रांची से दुमका लौट रही थीं। इसी दौरान IIT (ISM) धनबाद के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति सुरेश उरांव भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

2
6583 views
1 shares

Comment