सरायकेला-खरसावां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख घूस के साथ बड़ा बाबू व दलाल गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम कुमार आचार्य और दलाल विनय कुमार तिवारी को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम के नेतृत्व में की गई। शिकायतकर्ता गुरुचरण सिंह सरदार ने आरोप लगाया था कि मुआवजा राशि देने के बदले 40 लाख रुपये घूस मांगी जा रही थी।
जाल बिछाकर टीम ने पहले दलाल को 5 लाख लेते पकड़ा, फिर समाहरणालय पहुंचकर बड़ा बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी के घर की तलाशी भी ली, हालांकि कोई खास बरामदगी नहीं हुई।
इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।