झरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 63 लोगों को मिला लाभ
धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Sharp Sight Eye Hospitals, धनबाद के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में कुल 63 लोगों की आंखों की जांच की गई, जहां उन्हें निःशुल्क परामर्श और आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस पहल से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, अस्पताल की टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिविर को सफल बनाया।
संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित इस तरह के सेवा कार्य समाज में जागरूकता और सकारात्मक संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।