झरिया में ‘DARPAN’ नृत्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन सम्पन्न, 105 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित “DARPAN – जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता” के तहत श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन), झरिया में ऑडिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ऑडिशन में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 31 मार्च को होने वाले फाइनल के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता में मंच के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।