logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांस्कृतिक एकता की मिसाल:मीडिया क्लब में होली-ईद-नवरात्रि संग मनाया गया हिन्दी नववर्ष उत्सव

नोएडा। 22 March, 2026 - होली, ईद एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को नोएडा मीडिया क्लब द्वारा “हिन्दी नववर्ष उत्सव” का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जेपी सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव, गिरीश नारायण मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें मीडिया क्लब की समस्त कार्यकारिणी,संरक्षक मंडल एवं पत्रकार सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुणा त्यागी ने किया।
इस अवसर पर मशहूर भजन गायिका बबीता शर्मा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
उनके भजनों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को एक विशेष ऊंचाई प्रदान की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न त्योहारों के माध्यम से समाज में भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और अधिक बढ़ गई। सभी ने मिलकर आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन, संवाद और जलपान के साथ हुआ, जहां सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को हिन्दी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

1
157 views

Comment