logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्रा ‘राजा’ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वाराणसी देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्रा ‘राजा’ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने अपनी युवा आयु में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण गूंज उठा और सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0
121 views

Comment