टीम मुरली त्रिलोकवानी का गठन, किए जाएंगे सामाजिक कार्य।
कोटा। जेसीआई डायमंड के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित आरपीसीसी और यूनिटी क्लब के द्वारा मुरली त्रिलोकवानी का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश अंगिरा द्वारा साफा और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया, जिसके पश्चात लाइफ आर्मर के संरक्षक मुरली त्रिलोकवानी के द्वारा समाज कल्याण और खेल के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए टीम मुरली त्रिलोकवानी का गठन किया गया, जिसका उद्धेश्य सामाजिक कार्य और खेल के स्तर को उचाइयों पर पहुंचना है। सदस्यों को मीटिंग के माध्यम से पदभार दिलाकर आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप शर्मा के द्वारा की गई साथ ही यूनिटी (यूएन) स्पोर्ट्स के द्वारा मुरली त्रिलोकवाणी को प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।