logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JMM विधायक कल्पना सोरेन को ब्रिक्स समिट में ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेजर्स अवॉर्ड’


नई दिल्ली/रांची: गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन को ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेजर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान BRICS Chamber of Commerce and Industry द्वारा आयोजित ‘BRICS CCI WE Annual Women Summit & Felicitation 2026’ में हयात रीजेंसी में प्रदान किया गया।

उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिला। इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि झारखंड की हर महिला का सम्मान है, जो समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि बदलाव की अग्रदूत के रूप में देखा जाना चाहिए। हाशिए पर रहने वाली महिलाओं को अवसर देना और सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है।

कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहीं। इस सम्मान से झारखंड में गर्व और उत्साह का माहौल है।

0
3112 views

Comment