केसीसी की धीमी प्रगति पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की नाराज, बैंकों को सख्त निर्देश
रांची, 23 मार्च: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की धीमी प्रगति पर गहरी चिंता जताई है।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 94वीं बैठक में उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 25% लक्ष्य भी हासिल नहीं हो पाया, जो बेहद निराशाजनक है।
मंत्री ने बैंकों को निर्देश दिया कि आगामी खरीफ सीजन से पहले किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की नियमित बैठक सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषा जानने वाले बैंक कर्मियों की तैनाती और किसानों की वित्तीय साक्षरता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें बैंकों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।