logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वन अधिकारी चालीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि उसकी फर्म को वन विभाग की रायसिंहनगर रेंज के अंतर्गत दो अलग-अलग माइनरों (छोटी नहरों) से पेड़ों के ठूंठ निकालने का ठेका मिला था। इस कार्य के पूर्ण होने पर एनओसी जारी करने की एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत नहीं देने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और एनओसी जारी नहीं करने की धमकी देकर आरोपी परिवादी को परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रेप की योजना बनाई। इस कार्रवाई भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार एवं एसीबी टीम ने आरोपी को परिवादी से चालीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में की गई।

0
46 views

Comment