logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्री काशी विश्वनाथ दरबार से विशालाक्षी गौरी को भेजा गया श्रृंगार सामग्री



वाराणसी, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में वासंतिक चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन शक्तिपीठ मां विशालाक्षी गौरी को समर्पित है। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार की ओर से माता के दरबार में वस्त्र और श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप भेजा गया।


मंदिर न्यास के अफसरों की देखरेख में वस्त्र और श्रृंगार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ के पावन ज्योर्तिलिंग को अवलोकित करवाया गया। इसके बाद मंदिर के शास्त्रियों ने उपहार माता विशालाक्षी के दरबार में अर्पित किया। इस क्रम में नवरात्र के शेष दिनों में भी माँ गौरी के विभिन्न स्वरूपों, जिनके लिए जो दिन समर्पित है, उनके लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप नवरात्र अवधि में प्रतिदिन प्रेषित की जाएगी।

3
122 views

Comment