logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी पुलिस : हेड कान्सटेबल ड्राइवर से दारोगा बने मनोज पांडेय, ACP ने कंधे पर सजाया बैज



वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात मुख्य आरक्षी चालक मनोज कुमार पांडेय को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने उन्हें बैज धारण कराकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


प्रमोशन के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
पदोन्नति के इस मौके पर डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि यह उपलब्धि मनोज कुमार पांडेय की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वे और अधिक निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कर्तव्यनिष्ठा का मिला पुरस्कार
मनोज कुमार पांडेय लंबे समय से पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी चालक के पद पर कार्यरत थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भी मनोज कुमार पांडेय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि वे अपने नए पद पर भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

6
525 views

Comment