logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व जल दिवस पर नाथद्वारा में जनजागृति रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

विश्व जल दिवस पर नाथद्वारा में जनजागृति रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश
N8news network
Nathdwara/udaipur / Rajasthan
नाथद्वारा-प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति के बैनर तले आज विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल एवं जलाशय संरक्षण हेतु जनजागृति रैली निकाली गई।
रैली श्री गो.रा.उ.मा.वि.फौज से प्रारंभ होते हुए नगर क प्रमुख मार्गों से गुजरते हुये जल एवं जलाशय संरक्षण के नारे लगाते हुए निकाली गई। इससे पूर्व रैली को हरि झंडी नाथद्वारा नगरपालिका आयुक्त श्री सौरभ कुमार जिंदल ने दिखाई।
इस अवसर पर आयुक्त महोदय द्वारा नाथद्वारा में जलाशयों एवं पर्यावरण स्वच्छता हेतु प्रेरित किया व रैली के उद्देश्य की सराहना की।
रैली में दर्शन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। रैली में समिति श्री महेश पालीवाल, श्री विजय व्यास,जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट कोमल पालीवाल, प्राचार्य श्री शैलेंद्र गुर्जर, शिक्षक घनश्याम सनाढ्य, श्री प्रकाश सालवी,श्री कमलेश जोशी, श्री कमलेश सनाढ्य, युवा उद्यमी श्रीनाथ चौधरी, श्री वैभव पालीवाल, श्री हरिश दायमा,श्री गोपेश सनाढ्य, श्री युधिष्ठिर पालीवाल, डॉक्टर तन्मय पालीवाल, श्री राघव पालीवाल, श्री दिव्यम पालीवाल,श्री माधव सनाढ्य, सुश्री यज्ञा,सुश्री दिव्यांशी,श्री केशव सुश्री हार्दिका,सुश्री प्रेक्षा सहित युवा एवं बच्चे शामिल रहें।

4
111 views

Comment