सुप्त हनुमत शक्ति के जागरण से होगा हिंदू समाज का जागरण और राष्ट्र उत्थान : पूर्णेंदु
बढ़नी/सिद्धार्थनगर- गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर में बजरंगदल की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक रविवार को सम्पन्न हुआ । जिसमें गोरक्ष प्रांत के लगभग 21 जिले से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश, और प्रांत सहमंत्री सगुण श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के समापन सत्र में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का आह्वान करते हुए कहा की बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन और बलोपासना के कार्य से ही गांव और शहरी क्षेत्र के साथ हिंदू समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति का सुरक्षा और जागरण किया जा सकता है, जिसमें मिलन कार्य से हिंदू युवाओं और समाज का धर्म के प्रति उत्कर्ष और जागरण होगा तथा बलोपासना से हिंदू समाज की सुरक्षा, राष्ट्ररक्षा और धर्म उत्थान होगा। साथ में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज देश की स्थिति परिस्थिति को समझ कर अपनी जनसंख्या पर पूर्णता से नियंत्रण कर लिया बावजूद उसके भी भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियां लगातार बॉर्डर क्षेत्र से लेकर के गली शहर और मोहल्ले में इस्लामी तंत्र और अवैध गतिविधि का अड्डा मुस्लिम गली मुस्लिम गांव मुस्लिम मोहल्ले मुस्लिम ब्लॉक बनाते जा रहे हैं। जो भारत राष्ट्र के संप्रभुता और हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए घातक खतरा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के हर माता पिता को अपनी संतति के सुखी जीवन और सुरक्षित राष्ट्र हेतु 3 से अधिक संतान के विचार पर बढ़ने का आह्वान किया। साथ में मुख्य दो अन्य बिंदुओं पर और चर्चा हुई उनमें देश में पुनः अल्पसंख्यक के अवधारणा क्या है और कितनी आबादी तक के लोगों को अल्पसंख्यक कहा जाएगा और जो लोगों को अल्पसंखयक जनसंख्या के दायरे में नहीं है और अल्पसंख्यक होने का फायदा ले रहे हैं, इसपर समाज पुनर्विचार की बात कही तथा दूसरा बिंदु जिस प्रकार कट्टरपंथी इस्लामी जिहाद और इस्लामिक आतंकवाद देश के हिंदुओ और जागरूक नागरिक के लिए गाय और मंदिरों के लिए तोड़ फोड़ हिंदुओ की हत्या संतो की हत्या कर रहा है, उसके लिए समाज के जागरण और इसका प्रतिकार कर इनके कुकृत्यो पर पूर्ण नियंत्रण की बात की ओर चिंता व्यक्त की। हिंदुओ का जागरण हेतु मंगलवार को एकत्रीकरण हनुमान चालीसा नशामुक्ति गौरक्षा बहु बेटियो की सुरक्षा हेतु समाज के जागरण का बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
बैठक में बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश राव, प्रांत उपाध्यक्ष महादेव, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रांत पदाधिकारी सुधाकर तिवारी ,
विभाग संयोजक अजय, जिला मंत्री शिवाजी, जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, जिले की तथा बजरंग दल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मोहित गुप्ता, विश्वास उपाध्याय, शारदा पाण्डेय, मिथिलेश और नगर संयोजक आशुतोष, विहिप पदाधिकारी प्रदीप आदी उपस्थित रहे।