हुसैनगंज में भाजपा के नव नियुक्त जिलामंत्री ओमप्रकाश पाल का भव्य स्वागत
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पदाधिकारियों के स्वागत का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में क्षेत्र के गोपलापुर निवासी ओमप्रकाश पाल को जिलामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
हुसैनगंज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नव नियुक्त जिलामंत्री ओमप्रकाश पाल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। बताया जाता है कि ओमप्रकाश पाल इससे पूर्व संगठन मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
कार्यक्रम में हुसैनगंज मंडल अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अनन्तराम (पिंटू) पटेल, रमेश पाल, रितेश तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।