logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की नींव विजय चौधरी किडजी स्कूल का भव्य शुभारंभ गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर

संजय कुमार

उरई जालौन। नगर के तुलसीधाम स्थित किडजी स्कूल का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी मौजूद रहे, जिन्होंने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया

इस अवसर पर विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव होती है। ऐसे विद्यालयों की स्थापना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा मिल सके। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब एवं दैनिक जागरण के ब्यूरोचीफ मनोज राजा, अभय गौर, संतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय व्यापार मंडल निधि त्रिपाठी, मोहित त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, संतोष प्रजापति, नीलकमल याज्ञिक, मुशाद शाह, प्रिंस त्रिपाठी, श्रीकर पाठक, प्रांशु त्रिपाठी, युवराज तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस दौरान क्षेत्र के अभिभावक एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

17
3835 views

Comment