शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर कोटा में झालावाड़ के कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ सम्मानित।
कोटा/झालावाड़, 22 मार्च 2026। वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम “एक दिन शहीदों के नाम” का आयोजन रविवार को कोटा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आर्य पब्लिकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में झालावाड़ शहर के प्रसिद्ध कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल, पगड़ी और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य और देशभक्ति से जुड़े रचनात्मक योगदान के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में वीर शहीदों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों और अतिथियों ने कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ को सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे झालावाड़ जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।