logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अध्यात्म के साथ मनाया बेटे अंश का जन्मदिवस

वाराणसी आध्यात्मिक नगरी में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच अनोखा जन्मदिन समारोह देखने को मिला। चिरईगांव सीवों निवासी उपेन्द्र कुमार मिश्रा पिंटू गुरु ने अपने पुत्र अंश का जन्मदिन पावन मार्कंडेय महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनाया।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भगवान महादेव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की तथा बेटे अंश के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच जन्मदिन का यह आयोजन अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक रहा।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि आधुनिक दौर में जहां जन्मदिन पार्टियों और दिखावे में सिमट कर रह गया है, वहीं इन्होंने इस खास दिन को भगवान की शरण में मनाकर एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते हैं।
वहीं अंश ने बताया कि हम लोगों के लिए यहां इस तरह का कोई भी कार्य होता है तो हमारे बड़े बुजुर्ग सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ के दर्शन पूजन करने के बाद ही प्रारंभ करते हैं। पूजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अंश को आशीर्वाद दिया। इस प्रकार अध्यात्म और संस्कृति के संगम के साथ यह जन्मदिन समारोह यादगार बन गया। इस मौके पर उपेन्द्र मिश्रा,आदर्श मिश्रा,आयुष मिश्रा,सोनू,अंश समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें।

1
48 views

Comment