आईपीएस आंचल चौहान ने संभाली सदिया के नए पुलिस अधीक्षक (SSP) की कमान
सदिया, 16 मार्च: असम सरकार के गृह विभाग के एक ताज़ा आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी आंचल चौहान (RR-2020) को सदिया पुलिस जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।
आंचल चौहान इससे पहले बरपेटा जिले में 28वीं असम पुलिस बटालियन (APBn) की कमांडेंट के पद पर तैनात थीं। चुनाव आयोग (ECI) के निर्देशों और प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने निवर्तमान अधिकारी जगदीश दास (APS) का स्थान लिया है।
सदिया जैसे महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और आगामी चुनावों के मद्देनजर उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।