नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर लक्की अजय विक्रम ने किया गर्म जोशी से स्वागत
चंडीगढ़ सोमवार 23 मार्च 2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत--आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत करने वाले लोगों में कांग्रेस के स्थानीय अध्यक्ष एच एस लक्की व प्रदेश कांग्रेस नेता अजय कुमार और विक्रम चोपड़ा से जाना शहर का हाल-चाल और स्थानीय संगठन संबंधित कई विचार विमर्श और दिशा निर्देश भी दिए।। शिमला से दिल्ली रवाना होने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सोमवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राहुल गांधी शिमला से सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गये थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विक्रम चोपड़ा और प्रदेश सचिव अजय कुमार ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से शहर के हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय अध्यक्ष स लकी ने भी राहुल गांधी से भेंट की गुलदस्ता देकर स्वागत किया