logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैती छठ से पहले मेयर संजीव सिंह का घाटों का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण पर जोर

धनबाद: आगामी छठ पूजा को लेकर संजीव सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और छठ घाटों का निरीक्षण किया। धनबाद नगर निगम की टीम के साथ उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मेयर राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) पहुंचे, जहां घाट की स्वच्छता, सीढ़ियों की मरम्मत, रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने राजा तालाब और आनंद भवन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां जलजमाव और पहुंच मार्ग की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं।

मेयर ने कहा कि छठ जैसे आस्था के पर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर मेयर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

15
3532 views

Comment