logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में संजीव सिंह ने संभाली मेयर की कमान,धनबाद नगर निगम में पदग्रहण पर जश्न का माहौल,समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

धनबाद: धनबाद नगर निगम में आज एक नई शुरुआत देखने को मिली, जब नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने विधिवत रूप से पदग्रहण किया। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में समर्थकों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पदग्रहण समारोह के दौरान जैसे ही संजीव सिंह ने मेयर पद की जिम्मेदारी संभाली, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी के साथ शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में मेयर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य धनबाद शहर का समग्र विकास करना है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, जल निकासी प्रणाली को मजबूत बनाने और बुनियादी सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया।

संजीव सिंह ने जनता को आश्वस्त किया कि नगर निगम की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है।

मेयर के पदग्रहण के बाद शहर में उत्साह का माहौल है और लोगों को अब धनबाद के विकास से नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

2
4555 views

Comment