logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पंचायत हैदराबाद में मनोनीत सभासद रज्जन विश्वकर्मा का हुआ भव्य स्वागत

उन्नाव (मियागंज):
मियागंज विकासखंड क्षेत्र की नगर पंचायत हैदराबाद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों के स्वागत का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोनीत सभासद रज्जन विश्वकर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत हैदराबाद में तीन सभासदों को मनोनीत किया गया है, जिनमें रज्जन विश्वकर्मा, राधेश कुमार गोविंदा एवं लव कुश के नाम शामिल हैं। इन नामों को राज्यपाल द्वारा भी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने रज्जन विश्वकर्मा को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि रज्जन विश्वकर्मा लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपने संबोधन में रज्जन विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2
16 views

Comment