logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Meerut: डॉक्टर दंपती चला रहे थे देह व्यापार, पत्नी समेत चार गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजते थे युवतियों के फोटो

मेरठ के शास्त्रीनगर में डॉक्टर दंपती द्वारा संचालित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में डॉक्टर दंपती द्वारा संचालित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर, उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में भूतनाथ चौराहे के पास रैकेट चलाने के आरोप में लोहियानगर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी कपिल कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी हेमलता, ग्राम जेई भावनपुर निवासी मोईन और हनुमानपुरी सिविल लाइन निवासी दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शनिवार को काॅलोनी के लोगों ने हंगामा कर डाॅक्टर दंपती की बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में डाॅ. कपिल कुमार गुप्ता का मकान है। मकान के बाहर उनके क्लीनिक का बोर्ड भी लगा हुआ है। आसपास के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मकान में गलत गतिविधियां चल रही थीं। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मकान में तीन युवक और तीन युवती पहुंचे। जिसके बाद काॅलोनी के लोग वहां एकत्र हो गए और घेराबंदी कर दी।

लोगों की भीड़ ने बंधक बनाकर डॉक्टर दंपती की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के सामने ही पकड़े गए युवक-युवती की भी लोगों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मुश्किल से आक्रोशित लोगों को शांत कराया था।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डाॅक्टर दंपती के साथ मिलकर मोईन और दीपक रैकेट चलाते थे। लंबे समय से यह काम कर रहे थे। तीन युवक और तीन युवती हिरासत में लिए थे उनको परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीन में दो युवती मेरठ और एक गाजियाबाद की रहने वाली है। एसपी सिटी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कपिल, हेमलता, मोईन और दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
डाॅ. कपिल के खिलाफ दर्ज मानव तस्करी का मुकदमा
डाॅ. कपिल कुमार गुप्ता के खिलाफ 2014 में सिविल लाइन थाने में मानव तस्करी कर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि डॉ. कपिल ने अपनी पत्नी हेमलता के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल निवासी महिला को बंधक बनाकर उसका यौन शोषण किया था।

उस समय बाहर के युवकों को बुलाकर महिला से जबरन देह व्यापार डाक्टर कराता था। इसकी शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाने की तत्कालीन दरोगा नीलू सक्सेना ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा था। जहां से महिला को बंधनमुक्त कराकर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में पुलिस ने दे दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि डॉ. गुप्ता पर और क्या-क्या मुकदमे दर्ज हैंं इसकी जांच की जा रही है। डॉ. कपिल ने अपने घर के बाहर लगे बोर्ड बीईएमएस (लखनऊ) लिख रखा है।
व्हाट्सएप और मैसेंजर पर भेजते थे युवतियों के फोटो
पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को व्हाट्सएप और मैसेंजर पर युवती के फोटो भेजते थे। जिसके बाद रकम तय की जाती थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर युवकों को घर पर बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। मोईन ग्राहक बुलाने में अपनी भूमिका निभाता था।

3
194 views

Comment