logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेमिका से मिलने गया 18 बच्चों का पिता, नहर में बोरी में मिली लाश अवैध संबंध खत्म करने को लेकर रची गई साजिश, प्रेमिका और उसके भाई समेत ती

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या कर शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय मुन्ना 18 मार्च को बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को उसकी आखिरी बातचीत सुमन गौतम से होने की जानकारी मिली।
पूछताछ में सुमन ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि मुन्ना से उसका कई वर्षों से संबंध था, जिसे वह खत्म करना चाहती थी। आरोप है कि मुन्ना उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने भाई अतुल गौतम को पूरी बात बताई।
इसके बाद अतुल ने अपने दोस्त अरुण के साथ मिलकर मुन्ना की हत्या की योजना बनाई। 18 मार्च को सुमन ने मुन्ना को मिलने के लिए नहर किनारे बुलाया, जहां पहले से मौजूद अतुल और अरुण ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मुन्ना के कई महिलाओं से संबंध थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

0
157 views

Comment