बेहतर भविष्य हेतु अभिभावक-अध्यापक समन्वय बैठक का भव्य आयोजन
महर्षि दयानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों से विचार-विमर्श करना था,कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार पाल द्वारा किया गया,उन्होंने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय के साथ सहयोग करें,बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यवहार, उपस्थिति एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण— दिलीप यादव, गजराज मिश्र, पूजा पाल, प्रीती पाल, उपेन्द्र सिंह, आरती पाल, क्षमा मिश्रा, स्वाती मिश्रा, उपेन्द्र प्रताप एवं परागनारायन प्रजापति सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे,अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिनका विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई,कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से बेहतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया।