logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में मिला 227KG का जिंदा बम,सेना ही कर सकती है डिफ्यूज; बालू मे दबा था.

जमशेदपुर:- द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ रहे तार. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम पड़ा हुआ है। द्वितीय विश्व युद्ध सितंबर 1945 में आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया था। हालांकि, लगभग 81 साल बाद भी इस दौर का बम झारखंड में मौजूद है। खास बात यह है कि इतने लंबे समय तक यह बम लोगों की नजरों से छिपा रहा। अब यह सुवर्णरेखा नदी के किनारे पाया गया है। इतना लंबा समय बीतने के बावजूद बम एक्टिव है और लापरवाही करने पर फट सकता है। ऐसे में पुलिस ने सेना की मदद लेने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नदी किनारे मिले दूसरे विश्व युद्ध के समय के एक संदिग्ध बिना फटे बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना से मदद मांगी जाएगी। पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) ऋषव गर्ग ने कहा कि रांची से बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड ने गुरुवार को बहरागोड़ा में साइट का इंस्पेक्शन किया और पाया कि डिवाइस एक्टिव है।

14
357 views

Comment