खारा @ निजी कंपनियों के द्वारा सोलर प्लांट लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तीसरे दिन धरना प्रदर्शन करके जताया विरोध !
खारा @ निजी कंपनियों के द्वारा सोलर प्लांट लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी ।
#पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर प्लांट से जीएसएस तक खींची जा रही लाइन का स्थानीय ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी विरोध कर मांगा मुआवजा, ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, ग्रामीणों का आरोप ठेकेदार द्वारा दबंगई से खींची जा रही लाइन, बिना किसी परमिशन के खेतों के ऊपर से मनमर्जी से निकाल रहे हैं लाइन, 33/11 Kv GSS खारा के आगे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग के साथ जारी रखा धरना। यदि कंपनी द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया जाता है तो उच्च स्तरीय धरने लिए भी ग्रामीण तैयार है । इस धरने में जालम सिंह (पूर्व सरपंच ), आसुराम खिलेरी, प्रेम ढाका, पुखराज सियाग, ओमप्रकाश मांजू, पीसी सारण, हीराराम कलबी, गणेशा राम कलबी, नेना राम बांगुड़ा, हीरा राम जाट, हरूजी कुपासिया व रूपा राम भादू सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे । स्थानीय लोगो की माँग है कि उनके खेत में लगने वाले पोल के लिए उनको उचित मुहावजा दिया जाए ।
रिपोर्टर @ भागीरथ विश्नोई खारा, सांचोर