डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस का हुआ भव्य आयोजन
राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
शक्तिनगर/सोनभद्र। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में परिणाम दिवस (Graduation Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या एवं ए.आर.ओ., यू.पी. ज़ोन डी, श्रीमती संध्या एल. पांडेय के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित हो सके।
समारोह में कक्षा 3 से 11 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्टार बॉय, स्टार गर्ल एवं 100% उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं EEDP सेक्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राइजिंग एथलीट अवार्ड, शाइनिंग स्टार, अमेजिंग आर्टिस्ट अवार्ड एवं लिटिल चैम्प अवार्ड जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्या महोदया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर प्रगति करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन कोऑर्डिनेटर श्रीमती मंजू शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।