logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरायकेला में एंटी करप्शन ब्यूरो की बडी कारवाई, उपयुक्त की बैठक के बीच भू-अर्जन बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य गिरफ्तार, Seraikella

सरायकेला में एंटी करप्शन ब्यूरो की बडी कारवाई, उपयुक्त की बैठक के बीच भू-अर्जन बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य गिरफ्तार,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एनबीसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में उपायुक्त की मौजूदगी में भू-अर्जन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वे बैठक से बाहर निकले और कथित रूप से पैसे के लेनदेन में जुट गए। पहले से घात लगाए एनबीसी की टीम ने मौके पर ही उन्हें रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
इसी क्रम में एनबीसी की एक अन्य टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से विनय तिवारी नामक कथित दलाल को भी गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर पैसे गिन रहा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे से संबंधित है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये की डील तय होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इस सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में करीब 5 लाख रुपये का लेनदेन किया जा रहा था।
हालांकि, पूरे मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। एनबीसी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
कार्रवाई से मचा हड़कंप:
इस कार्रवाई के बाद जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालयों तक हलचल तेज हो गई है। सरकारी दफ्तरों में चर्चा का माहौल है, वहीं आम लोगों ने एनबीसी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से प्रशासन में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।

1
245 views

Comment