“सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने बेटियों के सपनों को दी उड़ान, हेलिकॉप्टर में करवाई सैर 🚁✨”
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। यहाँ महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने पढ़ाई में अव्वल आईं तीन छात्राओं का सपना ऐसा पूरा किया कि पूरा इलाका गर्व से भर गया। स्कूल की छात्राएँ खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। मजाक-मजाक में उन्होंने कहा था कि अगर वे टॉप करेंगी तो हेलिकॉप्टर की सैर करना चाहती हैं।लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उनका यह मज़ाक सच बन जाएगा। प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने खुद अपनी जेब से करीब एक लाख रुपये खर्च करके जयपुर के पास चौमू में 30 मिनट की हेलिकॉप्टर उड़ान करवाई। ग्रामीण पृष्ठभूमि की इन बेटियों के लिए यह पल सिर्फ सैर नहीं था। यह था बड़े सपने देखने का साहस। यह पहल सिर्फ इन तीन छात्राओं के लिए नहीं, बल्कि हर उस बेटी के लिए संदेश है कि मेहनत करो… सपने सच भी होते हैं।