बीजेपी की महानगर टीम 2026 से दिवाकर सिंह बाहर फैसले पर उठे सवाल
बीजेपी की महानगर टीम 2026 से दिवाकर सिंह बाहर फैसले पर उठे सवाल
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक सूची में “टीम 2026” के गठन के बाद एक नाम की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को जन्म दे दिया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और प्रेस समन्वय की अहम जिम्मेदारी संभालने वाले दिवाकर सिंह को इस नई टीम में जगह नहीं मिलना कई लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है।स्थानीय स्तर पर सक्रिय और मीडिया से मजबूत संबंध रखने वाले दिवाकर सिंह को एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता रहा है। उनके करीबी और समर्थक मानते हैं कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में उनका नाम सूची में न होना कई सवाल खड़े करता है।
सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक चर्चाओं तक, इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे अंदरूनी खींचतान का परिणाम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि किसी वरिष्ठ नेता के इशारे पर यह निर्णय लिया गया। वहीं, कुछ चर्चाओं में उनके पुराने राजनीतिक संबंधों और करीबी समीकरणों को भी वजह बताया जा रहा है।दिवाकर सिंह जैसे अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता की अनदेखी ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या पार्टी की कार्यशैली में बदलाव आ रहा है।जहां एक ओर उनके समर्थकों में निराशा है, वहीं कुछ लोग इस फैसले को नए नेतृत्व के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक मायने और स्पष्ट हो सकते हैं।