logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर जनपद के असोथर में चोरों का आतंक: जेवर, नकदी और पिंजरे समेत तोता भी चोरी


असोथर / फतेहपुर, 23 मार्च 2026:
फतेहपुर के असोथर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब घर ही नहीं, पालतू तोते भी सुरक्षित नहीं हैं। बीती 22-23 मार्च की रात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। जेवर, नकदी और पिंजरे में बंद तोता तक चोरी हो गया, जबकि परिवार को इसका कोई अंदाजा तक नहीं हुआ।

छत के रास्ते घुसे चोर

वार्ड नंबर 8 निवासी शिव शंकर अग्निहोत्री के घर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। परिवार छत पर सो रहा था और चोर आंगन में उतरकर बक्सा और अलमारी के ताले तोड़कर मंगलसूत्र, पायल और अन्य जेवर लेकर करीब 70 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। इसके साथ ही चोर पालतू तोते को पिंजरे सहित चोरी कर गए।

दूसरी घटना ने बढ़ाई चिंता

सचिन अग्निहोत्री के घर भी उसी रात चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने अंदर का दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन इस बार वे सफल नहीं हो सके। पीड़ितों के अनुसार इलाके में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस जांच में, लेकिन सवाल बरकरार
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है और जांच जारी है। हालांकि लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रशासन और जनता से अपील
असोथर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की सख्त जरूरत है। प्रशासन को रात्रि गश्त सख्ती से लागू करने, लगातार हो रही चोरियों का जल्दी खुलासा करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
जनता से भी अपील की गई है कि अपने घरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें और मोहल्ला स्तर पर निगरानी बढ़ाएं।
असोथर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस कार्यवाही जल्दी होती है और क्या इससे इलाके में फिर से सुरक्षा का भरोसा कायम हो पाएगा।

5
113 views

Comment