कानपुर में मोस्ट सामाजिक जागरूकता/प्रगति चिंतन कार्यक्रम का आयोजन
डॉ. संजय निषादों का हक अधिकार दिलाने में पूरी तरह अक्षम : श्यामलाल
कानपुर नगर के जिला प्रमुख अरविन्द कुमार निषाद, जिला संयोजक एड. पंकज निषाद चयनित
कानपुर नगर। दिनांक 22.03.2026 को देर सायं मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक प्रगति चिंतन कार्यक्रम का आयोजन अंजली पार्टी लान, मैनावती मार्ग, कल्याणपुर में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" के नेतृत्व व राम नारायण निषाद की अध्यक्षता एवं वीरेंद्र निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से अरविन्द कुमार निषाद को जिला प्रमुख कानपुर नगर तथा एड. पंकज निषाद को जिला संयोजक कानपुर नगर चयनित किया गया।
मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि डॉ. संजय निषाद के बार-बार रोने से साबित हो गया है कि ये सिर्फ भोले-भाले समाज को गुमराह कर वोट की सौदेबाजी व सवर्णों को वोट भले दिला दिए किंतु निषादों को हक-अधिकार दिलाने व सवर्णों के शोषण-अत्याचार से पीड़ित निषादों को न्याय दिलाने में पूरी तरह अक्षम हैं।
इस मौके पर मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, श्याम नारायण यादव, एड. राज कुमार निषाद, प्रबंधक कमलेश निषाद, दीपू निषाद (सागर), डॉ. अशोक कुमार, एड. नीरज कुमार निषाद, बोल बम साहनी, संदीप निषाद, सत्येंद्र, राजेश कुमार निषाद, हेमंत कुमार, राजीव सिंह अर्कवंशी, श्याम सुंदर कश्यप, हेमंत कश्यप, शैलेंद्र कुमार, श्रवण कुमार निषाद, अंकित निषाद, मंगल प्रसाद कश्यप, शिव कुमार, नरेंद्र सिंह, व्यास मुनि कश्यप, अशोक कश्यप, शिव शंकर निषाद, विकास निषाद, आशीष कुमार, नीरू निषाद, अर्पिता निषाद, सर्वेश कुमारी जाटव, शिवा निषाद, पत्रकार प्रेम बाबू, हीरालाल निषाद, रमेश चंद्र वर्मा, संजय निषाद, विकास, अरविंद निषाद, पप्पू, आशीष निषाद, श्यामलाल निषाद, संतोष कुमार निषाद, देश राज निषाद, शिवा, विशाल कुमार निषाद, हिमांशु निषाद, दिगंबर देव निषाद, रमेश चंद्र निषाद, श्रवण कुमार निषाद, पंकज बाथम, संतलाल कश्यप, प्रेमचंद्र कुरील, राम स्वरूप, कैप्टन राम आसरे निषाद, राजेश कुमार कश्यप, संदीप निषाद, रिंकू निषाद, सुनील वर्मा, सीबी निषाद, वीरेंद्र, एड. बलराम निषाद, देवी प्रसाद निषाद, धीरेन्द्र प्रताप सिंह निषाद, एड. सुरेंद्र निषाद, अंश पाल, राम सिंह निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।