धनबाद में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 70 से ज्यादा वाहनों का कटा चालान,बिना हेलमेट, लाइसेंस और कागजात वालों पर विशेष नजर
धनबाद: बिनोद बिहारी चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व राकेश कुमार दुबे ने किया, जबकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर जय प्रकाश भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं रखने वालों पर विशेष नजर रखी गई।
सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे ने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।