खारा @Jdvvnl बिजली बिल सुधार हेतु शिविर का आयोजन हुआ !
# खारा बिजली घर में स्थानीय लाइनमैन श्री हरबीर प्रजापत के सहयोग से जोधपुर विद्युत विभाग निगम लिमिटेड के सांचोर खंड के वाणिज्यक सहायक श्री दिनेश जी मीणा व जेईएन श्री रामकिशोर जी मीणा के नेतृत्व में बिजली बिल सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय उपभोक्ताओ को बिजली के बिलो की राशि में भारी छूट प्रदान की गई । स्थानीय बिजली घर से जुड़े लोगो ने शिविर में भाग लेकर बिल सुधार हेतु आवेदन किया जिसका निस्तारण मौके पर ही किया गया ।
रिपोर्टर @ भागीरथ विश्नोई खारा , सांचोर