logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीज परेशान, जिम्मेदार बेखबर भदोही। जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज स्थित सामु

हेडलाइन:
जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीज परेशान, जिम्मेदार बेखबर
भदोही। जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जो कि काफी पुराना सरकारी अस्पताल है, आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा का न होना है, जिससे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कोई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है, तो उसे मजबूरन बाहर निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए लगभग 800 रुपये तक खर्च करना पड़ता है, जो गरीब तबके के लोगों के लिए काफी भारी पड़ता है।
क्षेत्र के ग्रामीणों और मरीजों ने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अस्पताल में अन्य सुविधाएं होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच की व्यवस्था न होना स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा करता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके और उन्हें बाहर महंगे इलाज के लिए भटकना न पड़े।
फिलहाल जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

2
47 views

Comment