भारतीय रेलवे ने 6 अधिकारियों को सेवा से जबरन सेवानिवृत्त कर दिया l
भारतीय रेलवे ने Non-performance के आधार पर 6 अधिकारियों को सेवा से जबरन सेवानिवृत्त कर दिया है। आदेश में इंडियन रेलवे एस्टैब्लिशमेंट कोड के प्रावधानों का हवाला देते हुए उनके खराब प्रदर्शन को कारण बताया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कदम रेलवे में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।
• इस फैसले के संकेत:
खराब प्रदर्शन अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं, अक्षम अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई, सेवा मानकों का कड़ाई से पालन
इनमें उत्तर रेलवे के मुख्यालय में तैनात CME (प्रोजेक्ट), दक्षिण पश्चिम रेलवे के NF-HAG अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के SAG अधिकारी, और पूर्वी रेलवे के IRSSE अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा (RBSS) के अंडर सेक्रेटरी/डिप्टी डायरेक्टर और PPS स्तर के अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब सिस्टम अकार्यकुशलता के प्रति जीरो टॉलरेंस की ओर बढ़ रहा है, इसलिए सभी कर्मचारियों को इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
Courtesy of KJ
Sushant Kumar Khan
Executive Member of
Anti Corruption India